मुख्यमंत्री डॉ यादव आज विभिन्न कार्यक्रमों में होंगें शामिल

Update: 2026-08-18 04:56 GMT




इसके बाद मुख्यमंत्री डॉ यादव की अध्यक्षता में मंत्रालय में राज्य मंत्रिपरिषद की बैठक आयोजित की जाएगी। जिसमें कई महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा होगी और सहमति दी जाएगी। मुख्यमंत्री रवीन्द्र भवन में श्री गुरु रविदास महाराज समरसता संकल्प अभियान एवं यात्रा का शुभारंभ करेंगें। वे मंत्रालय से गुना में आयोजित बलराम कृषि महोत्सव को वीसी के माध्यम से संबोधित करेंगे।

मुख्यमंत्री डॉ यादव वीसी के माध्यम से कैलारस-सबलगढ़-बीरपुर स्टेशन के मध्य आमान परिवर्तन उपरान्त नवनिर्मित रेलखंड पर ग्वालियर कैलारस मेमू ट्रेन के बीरपुर स्टेशन तक विस्तारित सेवा का उद्‌घाटन करेंगें और एन.डी.डी.बी. के साथ संपादित अनुबंध के अंतर्गत गठित स्टेयरिंग कमेटी की बैठक लेंगे।

Similar News