इस दौरान होमगार्ड के अधिकारियों ने मुख्यमंत्री डॉ. यादव को विभिन्न आपदा प्रबंधन यंत्रों की कार्यप्रणाली एवं उनके उपयोग की जानकारी दी। इन उपकरणों का उपयोग बाढ़, आगजनी, भवन दुर्घटना, सड़क हादसे तथा अन्य आपातकालीन परिस्थितियों में राहत एवं बचाव कार्यों में किया जाता है।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने आपदा प्रबंधन की तैयारियों की जानकारी लेते हुए अधिकारियों एवं जवानों के प्रयासों की सराहना की। इस अवसर पर होमगार्ड एवं एसडीआरएफ के अधिकारी-जवान उपस्थित रहे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने ₹945.20 करोड़ की लागत के एलिवेटेड कॉरिडोर का भूमिपूजन भी किया।