रक्षाबंधन पर्व को देखते हुए छत्तीसगढ़ में चलाए जा रहे “बने खाबो, बने रहिबो” अभियान के तहत बीते दो दिनों में खाद्य और औषधि प्रशासन की टीम ने मिठाई दुकानों, होटल, डेयरी, बेकरी, कन्फेक्शनरी और खाद्य प्रतिष्ठानों की जांच की। इस दौरान टीम ने दुर्ग के बैकुंठधाम स्थित फूड प्रोडक्ट बनाने वाली एक फैक्ट्री को सील किया। वहीं, बिलासपुर में मिठाई की एक दुकान का लाइसेंस निलंबित किया। इसी तरह, बलौदाबाजार, सारंगढ़-बिलाईगढ़, सरगुजा, सूरजपुर, रायपुर और कोंडागांव सहित अन्य जिलों में भी कार्रवाई कर खाद्य पदार्थों को नष्ट किया गया।
विभाग ने लोगों से अपील की है कि रक्षाबंधन पर मिठाई और अन्य खाद्य सामग्री खरीदते समय लेबल, निर्माण तिथि, स्वच्छता और प्रतिष्ठान की विश्वसनीयता अवश्य जांचें।