देश में स्वाइन फ्लू के केस तेजी से बढ़ रहे हैं। बता दें कि इस संक्रमण से मध्य प्रदेश से 60 वर्षीय महिला की मौत भी हो चुकी है। जिसके मद्देनजर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री नड्डा ने आपात बैठक भी बुलाई है। वहीं भिवानी में की तरह के हालात हैं इस बारे सिविल सर्जन डॉक्टर रघुवीर शांडिल्य ने विस्तार से जानकारी दी।

इस बारे में जानकारी देते हुए भिवानी के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. रघुबीर शांडिल्य ने बताया कि सबसे पहले तो नियमों की अनुपालना करें कि,खांसते छीकते समय के कपड़े का इस्तेमाल करें, भीड़-भाड़ वाले इलाकों में मुंह को ढांप कर रखें,यह एक वायरल बीमारी है जोकि 80-90 फीसद अपने आप ठीक हो जाती है।उन्होंने कहा कि यदि 3-4 दिन के ठीक नहीं होता तो टेस्ट करवाएं, अपने आप को आइसोलेट करें और डॉक्टर्स की निगरानी में सलाह लें।

उन्होंने बताया कि फिलहाल जिला भिवानी में स्वाइन फ्लू का कोई केस नहीं आया है,यदि आता है तो स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह से तैयार है ,सभी डॉक्टर्स को निर्देशित भी कर दिया गया है,साथ ही आइसोलेशन वार्ड स्थापित किया गया है। उन्होंने बताया कि अस्पताल में टेस्ट से लेकर मेडिसिन और उपचार की तमाम सुविधाएं जुटा ली गई हैं।