श्रीगंगानगर में तस्करी का नेटवर्क बेनकाब भारत-पाक सीमा पर तस्करी की कोशिश नाकाम, हेरोइन और अफीम बरामद श्रीगंगानगर में भारत-पाकिस्तान सीमा पर मादक पदार्थों की तस्करी की कोशिश को सुरक्षा एजेंसियों ने नाकाम कर दिया। रावला से लगते सखी बॉर्डर इलाके में BSF, पुलिस और CID की संयुक्त कार्रवाई में दो स्थानीय संदिग्ध तस्करों को हिरासत में लिया गया। तलाशी के दौरान दो पैकेट बरामद हुए, जिनमें एक में हेरोइन और दूसरे में अफीम होने की जानकारी है। एजेंसियां अब सीमा पार से जुड़े पूरे तस्करी नेटवर्क और मादक पदार्थों की आगे होने वाली सप्लाई के बारे में पूछताछ कर रही हैं।