16 दिवसीय अभियान के तेरहवें दिन गैरबराबरी,महिला हिंसा, सहित विभिन्न मुद्दों पर किया जागरूक

Update: 2021-12-07 12:28 GMT

इनिशिएटिव फाउन्डेशन इंडिया एवं ऑक्सफैम इण्डिया के संयुक्त तत्वाधान में चलाए जा रहे महिला हिंसा विरोधी पखवाड़ा अभियान के अन्तर्गत आज अभियान के तेरहवें दिन लखनऊ के दुबग्गा रोड़ स्थित आदर्श बिहार में महिलाओं एवं बच्चों के साथ विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया।

आज के कार्यक्रम में संस्था की सदस्य सरला ने महिला हिंसा, लड़की लड़का में भेदभाव, महिला पुरुष में गैर बराबरी, सहित महिलाओं के विभिन्न मुद्दों पर चर्चा कीं।

वहीं संस्था की यूथ लीडर पूजा ने महिला हिंसा पर प्रकाश डालते हुए कहा कि अगर आपके साथ कहीं भी हिंसा हो रही है तो आप चुप रहने की बजाय अपने घर सहित हेल्पलाइन सेंटर पर जरूर बताएं ताकि उस पर कार्यवाही हो और आगे किसी भी महिला या लड़की के साथ इस तरह की घटना न घटे। महिलाओं को सम्बोधित करते हुए वालेंटियर संतोषी ने सभी से कहा कि अगर आप लोगों के साथ कुछ छेड़छाड़ या छीटाकशी होती है तो आप लोग संस्था के लोगों को तुरन्त बतायें, आपको निशुल्क कानूनी सहायता दी जायेगी। कार्यक्रम का संचालन शालिनी ने किया। इस दौरान जेण्डरगत भेदभाव पर हस्ताक्षर एवं रैली के माध्यम से कालोनी वासियों को जागरूक किया गया। आज के कार्यक्रम में ज्योति, मनिषा,कल्पना, गंगाजली,प्रियंका सहित 75 महिलाएं एवं बच्चे शामिल हुए।

Similar News