UP Elections 2022: यूपी में अंतिम चरण के लिए मतदान आज

Update: 2022-03-07 06:01 GMT

यूपी विधानसभा चुनाव: आज सोमवार को सातवें व आखिरी चरण में   वाराणसी, जौनपुर, गाजीपुर, चंदौली, आजमगढ़, मऊ, भदोही, मिर्जापुर और सोनभद्र में इस चरण में वोट डाले जाएंगे. इस चरण में 2.06 करोड़ मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकेंगे. इसमें 1.09 करोड़ पुरुष और 97.08 लाख महिला मतदाता हैं. इस चरण में 613 प्रत्याशियों की किसमत का फैसला होगा. इसमें 75 महिला प्रत्याशी शामिल हैं| 

 वाराणसी , आजमगढ़ , और मिर्जापुर  मंडलों के नौ जिलों की 54 सीटों पर मतदान जारी है. यहां सुबह सात बजे से मतदान शुरू हो गया था. इस चरण में प्रधानमंत्री के संसदीय क्षेत्र काशी में भी चुनाव है| 

नौ में सात जिलों की सभी सीट पर मतदान सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक होगा, लेकिन नक्सल प्रभावित सोनभद्र के राबर्ट्सगंज व दुद्धी और चंदौली के चकिया विधानसभा में सुबह सात से शाम चार बजे तक वोटिंग की प्रक्रिया होगी. विधानसभा चुनाव के सातवें और आखिरी चरण में वाराणसी, आजमगढ़ और मीरजापुर मंडलों के नौ जिलों वाराणसी, जौनपुर, गाजीपुर, चंदौली, आजमगढ़, मऊ, मीरजापुर, सोनभद्र और भदोही की 54 सीटों पर मतदान हो रहा है | 

योगी सरकार के सात मंत्रियों की आखिरी चरण में परीक्षा होगी. उनमें वाराणसी की शिवपुर सीट से पिछड़ा वर्ग कल्याण मंत्री अनिल राजभर, वाराणसी उत्तर से स्टांप एवं पंजीयन राज्य मंत्री  रवींद्र जायसवाल, वाराणसी दक्षिण से पर्यटन एवं संस्कृति राज्य मंत्री नीलकंठ तिवारी, जौनपुर से आवास एवं शहरी नियोजन राज्य मंत्री गिरीश यादव, मीरजापुर की मड़िहान सीट से ऊर्जा राज्य मंत्री रमाशंकर सिंह पटेल, सोनभद्र की ओबरा सीट से समाज कल्याण राज्य मंत्री संजीव गोंड और गाजीपुर सदर सीट से सहकारिता राज्य मंत्री संगीता बलवंत शामिल हैं | 

Similar News