मतदाताओ ने त्रिपुरा महानगर पालिका में गुड़ गवर्नन्स को चुना

Update: 2021-11-29 09:27 GMT

कांग्रेस के कार्यकाल के दौरान लोगो के कार्यो के लिए बारबार सरकारी दफ्तर के धक्के खाना और समय पर कार्य नही होने से परेशान जनता अब विकास की दौड़ में साथ दे रही है।भाजपा ने त्रिपुरा महानगरपालिका में बहुमत हासिल कर विपक्ष को धूल चटाई है।334 में से 329 भाजपा की क्लीन स्वीप से भाजपा में एक बार फिर उत्साह देखने को मिल रहा है। मतदाताओ ने विकास को पसंद कर भाजपा को वोट दिया।सीपीआईएम और तृणमूल कांग्रेस को कुल चार सीटे हासिल हुई है।देश का मतदाता होशियार हो गया है।इस दौर में मतदाताओ को भ्रमित नही किया जा सकता है।जूठे वादे ,जूठे सपने दिखाकर वोट नही लिया जा सकता है।देश में जिस तरह का रुझान है।उससे यह प्रतीत होता है कि निक्कमी और भ्रष्टाचार में लिप्त सरकार का कोई अस्तित्व नही है।

भाजपा के कार्यकर्ताओं ने संगठन को मजबूत करने के लिए कमर कसी है।मोदी के विकासवाद को मतदाताओ ने स्वीकार किया है।आज देश में भाजपा जिन ऊंचाइयों पर है। उससे यह प्रतीत होता है कि भाजपा शासित प्रदेशों में लोगो के काम समय पर पूर्ण हो रहे है।शहर और गांवो में शांति और अमन है।इससे यह तो स्पष्ट हो गया है कि भाजपा का नारा सबका साथ सबका विकास सफलता के सोपान तय कर रहा है।महंगाई की मार के बावजूद मतदाताओ ने देश के बारे में सोचने वाली भाजपा को आगे रखा है।आज विकास जीता है।सभी पार्टियों को मात देकर भाजपा ने परचम लहराया है।यह बदलते भारत की पसंदगी है।राजनीति में भरोसा देकर धोखा दिया जाता रहा है।उससे मतदाताओ ने हमेशा दूरी बना ली।।जनता और जनता के कार्यो को पूर्ण कर जनता के साथ खड़ी रहने वाली पार्टी को मतदाता याद करते है।

Similar News