अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के व्यापारियों का समर्पण दिवस आज......

Update: 2020-12-12 08:35 GMT


अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल एवं उत्तर प्रदेश युवा उद्योग व्यापार मंडल वर्ष की प्रत्येक 12 दिसंबर को ठंड कोहरे और सर्दी की मार को देखते हुए असहाय मजबूर और जरूरतमंद लोगों की मदद के लिए समर्पण दिवस आयोजित करेंगे।

संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप बंसल ने देश के समस्त व्यापारियों से सर्दी ठंड और कोहरे को देखते हुए १२ दिसंबर के अवसर पर अपनी क्षमता अनुसार  गरीबों अनाथ एवं जरूरतमंदों की मदद करने के लिए आगे आने का आवाहन किया।

अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के राष्ट्रीय मंत्री रिपन कंसल, राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य एवं लखनऊ महानगर के अध्यक्ष प्रदीप अग्रवाल, प्रदेश मीडिया प्रवक्ता एवं लखनऊ के महामंत्री सरेश छाबलानी, ने बताया कि राजधानी लखनऊ में संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप बंसल एवं अन्य पदाधिकारियों के नेतृत्व में समर्पण दिवस के अवसर पर 351 कंबल का वितरण किया जाएगा।

अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल एवं उत्तर प्रदेश यवा उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने बताया कि शहर के विभिन्न स्थानों पर कम्बल बांटे जाएंगे।

Tags:    

Similar News