लगभग चार साल में पहली बार तेल की कीमतें 100 डॉलर प्रति बैरल से ऊपर चली गईं। ये इजाफा पश्चिम एशिया में बढ़ते युद्ध से सप्लाई में लंबे समय तक रुकावट आने की अटकलों के कारण हुआ है।
ब्रेंट क्रूड ऑयल 15 फीसदी बढ़कर 106.94 डॉलर प्रति बैरल हो गया, जो पिछले हफ्ते पहले ही 28 फीसदी बढ़ चुका था, जबकि U.S. क्रूड 17 फीसदी बढ़कर 106.75 डॉलर प्रति बैरल हो गया। दोनों क्रूड ऑयल बेंच मार्क ऐसे स्तर पर पहुंच गया जो रूस के 2022 में यूक्रेन पर हमले के शुरुआती महीनों के बाद से नहीं देखे गए थे।