मई 28, नई दिल्ली: केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि इस वर्ष देश ने खाद्यान्न उत्पादन के सभी पुराने रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं।

Update: 2026-05-28 14:57 GMT

मई 28, नई दिल्ली:

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि किसानों के परिश्रम से देश ने रिकॉर्ड खाद्यान्न उत्पादन किया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व, केंद्र सरकार की नीतियों और राज्यों के संयुक्त प्रयासों का सकारात्मक परिणाम सामने आया है। जिसमें हमारे वैज्ञानिकों द्वारा विकसित नई बीज किस्मों ने उत्पादन बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

इस वर्ष देश ने खाद्यान्न उत्पादन के सभी पुराने रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। उन्होंने कहा कि देश अभी दलहन और तिलहन के लिए आयात पर निर्भर है, इसलिए आत्मनिर्भरता हमारा लक्ष्य है। इसी उद्देश्य से दलहन और तिलहन के लिए अलग-अलग मिशन तैयार किए गए हैं। राज्यों के सहयोग से दलहन और तिलहन मिशन को प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाया जाएगा।

Similar News