ईरान और अमेरिका के बीच इज़राइल संघर्ष की शुरुआत के बाद लगातार कच्चे तेल की कीमतें बढ़ती जा रही हैं।
सोमवार को कच्चे तेल के दाम बढ़कर लगभग 112 डॉलर प्रति बैरल हो गए, जबकि संघर्ष से पहले यह लगभग 70 डॉलर प्रति बैरल था। इस तरह, पिछले 30 दिन में कच्चे तेल की कीमतों में लगभग 56 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है, जो मौजूदा आपूर्ति संकट की गंभीरता को भी उजागर करती है।