कटघोरा में 50 करोड़ रुपए की एक ठगी के मामले में मुख्य आरोपी को पकड़ने के लिए ट्रेन के बजाय फ्लाइट से दिल्ली जाने के आरोप में टी आई सहित आठ पुलिस कर्मियों को निलंबित कर दिया गया है बिलासपुर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक ने इसे अनुशासनहीनता माना है।
गौरतलब है कि कटघोरा थाने के अंतर्गत एक वाहन एजेंसी संचालक से करीब 50 करोड़ रुपए की ठगी हुई है । इस मामले के आरोपी के दिल्ली में होने की जानकारी मिलने पर कटघोरा थाना प्रभारी के नेतृत्व में पुलिस की टीम फ्लाइट से दिल्ली रवाना हुई थी।