लखनऊ के पीजीआई इलाके में रहने वाले भाजपा नेता धीरेंद्र प्रताप सिंह की अपहरण के बाद हत्या कर दी गई। रविवार को उनका शव दुबग्गा के अमेठिया सलेमपुर गांव की नहर में झाड़ियों के बीच मिला। परिजनों ने ड्राइवर और उसके साथियों पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने ड्राइवर समेत दो आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस रुपयों के लेन-देन समेत कई बिंदुओं पर जांच कर रही है