शराब घोटाला मामले में प्रवर्तन निदेशालय-ईडी की टीम ने आज धमतरी में कांग्रेस नेता रामगोपाल अग्रवाल के सिहावा रोड स्थित घर पर छापा मारा। आठ सदस्यीय टीम रामगोपाल अग्रवाल के घर में दस्तावेजों और अन्य जरूरी रिकॉर्ड की जांच कर रही है।

वहीं, दुर्ग में भी आज ईडी ने रियल एस्टेट कारोबारी सजल जैन और विश्वास गुप्ता के ठिकानों पर छापा मारा है। दोनों कारोबारियों के दस्तावेज और लेन-देन से जुड़े रिकॉर्ड की जांच की जा रही है