जमशेदपुर में महिला ने दो बच्चों के साथ नदी में लगाई छलांग

Update: 2021-09-18 14:18 GMT

झारखंड के जमशेदपुर से एक महिला और दो बच्चों के नदी में छलांग लगाने का मामला सामने आया है। घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और तीनों की तलाश में जुट गयी। महिला की पहचान कदमा के रामजनमनगर की रहने वाली संतोषी सरदार के रूप में हुई है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, संतोषी अपने दो बच्चों, बेटी मनीषा (4 साल) और बेटे मनीष (1 साल) के साथ खरखाई नदी में कूदी है। घटना शुक्रवार तड़के 4:30 बजे की बताई जा रही है। प्रशासन की टीम नदी में तीनों की तलाश कर रही है। 4 दिन से लगातार हो रही बारिश के चलते खरकई नदी का जलस्तर बढ़ा हुआ है। ऐसे में तीनों के जिंदा बचने की संभावना बहुत कम है।

महिला के पति गोवर्धन सरदार ने बताया कि उसकी पत्नी की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी। छोटी-छोटी बातों पर वह उससे झगड़ा करती थी। शुक्रवार सुबह उसने बच्चों के साथ नदी में छलांग लगा दी।

Tags:    

Similar News