ख्वाजा मुईनुद्दीन चिश्ती भाषा विश्वविद्यालय के कैंपस में आज एक दिवसीय जॉब फेयर का भव्य आयोजन हुआ। इस रोजगार मेले को उत्तर प्रदेश सेवायोजन विभाग के सहयोग से आयोजित किया गया. जिसमें टाटा मोटर्स, फ्लिपकार्ट, एचसीएल, आईसीआईसीआई बैंक समेत अनेक प्रमुख निजी कंपनियों ने हिस्सा लिया। इन फर्मों ने प्रोमोटर, असिस्टेंट मैनेजर, एटीएम ऑफिसर, सेल्स एग्जीक्यूटिव, कस्टमर केयर एक्जीक्यूटिव, डेटा एनालिस्ट और तकनीकी सहायक जैसे पदों पर कुल 1227 विद्यार्थियों ने पंजीकरण कराया, जिनमें से 425 प्रतिभागियों को रोज़गार प्राप्त हुआ.
विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. अजय तनेजा ने उद्घाटन सत्र में कहा कि आज के युग में ऐसे मौके युवाओं के लिए सुनहरा अवसर हैं। उन्होंने छात्रों से आह्वान किया कि वे इसकी पूरी छूट लें। प्रो. तनेजा ने सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएं देते हुए जोर दिया कि इन कंपनियां योग्य उम्मीदवारों का चयन करेंगी। उन्होंने कहा कि जॉब फेयर के जरिए हर प्रतिभा को उसकी योग्यता के मुताबिक प्लेटफॉर्म मिल रहा है। चयनित उम्मीदवारों को संबोधित करते हुए प्रो. तनेजा ने अपील की, “काम में गंभीरता बरतें, ताकि विश्वविद्यालय का नाम रोशन हो और कंपनियां अगले साल फिर आएं। आप हमारे ब्रांड एंबेसडर हैं—उत्कृष्ट प्रदर्शन से आपका भविष्य चमकेगा और संस्थान की गरिमा बढ़ेगी।” सेवायोजन विभाग के अतिरिक्त निदेशक सूर्यकांत कुमार ने बताया कि उत्तर प्रदेश सरकार के इस पहल इन कंपनियों द्वारा योग्य अभ्यर्थियों का चयन सुनिश्चित होगा। उन्होंने कहा कि विदेशों में बहुभाषी नौकरियों के लिए भाषा विश्वविद्यालय से ही सटीक उम्मीदवार उपलब्ध होंगे। ये आयोजन सेवायोजन कार्यालय द्वारा पूरी तरह निःशुल्क आयोजित किए जाते हैं।
कार्यक्रम का धन्यवाद ज्ञापन भाषा विवि के प्रशिक्षण एवं प्लेसमेंट सेल के प्रमुख श्री सुमन मिश्रा ने जानकारी देते हुए बताया कि इस रोज़गार मेले को विद्यार्थियों की ओर से अत्यंत उत्साहजनक और अभूतपूर्व प्रतिक्रिया प्राप्त हुई।रोजगार मेले के दौरान डॉ दीक्षा मिश्रा, डॉ नीरज शुक्ला सहित काफी संख्या में शिक्षक और भारी संख्या में अभ्यर्थी उपस्थित रहे.