पंचायतों में प्रशासक नियुक्त करना चाहती है सरकार, चुनाव से भाग रही है भाजपा- अखिलेश यादव
गांव की सरकार यानी प्रदेश में पंचायत के चुनाव को लेकर समाजवादी पार्टी ने प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार पर बड़ा आरोप लगाया है। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि ग्राम पंचायतों का कार्यकाल 25 दिसंबर को और जिला पंचायतों का 15 जनवरी, 2021 को समाप्त हो रहा है, लेकिन भाजपा सरकार समय पर चुनाव न कराकर इनमें सरकारी प्रशासक नियुक्त करना चाहती है। यह जनता के लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन है। अखिलेश यादव ने कहा कि जब कोरोना काल में मध्य प्रदेश में सरकार बन सकती है, बिहार में विधानसभा का चुनाव हो सकता है, पश्चिम बंगाल में भाजपा नेताओं की बड़ी रैलियां हो सकती हैं। मुख्यमंत्री काशी-अयोध्या के दीपोत्सव में शामिल हो सकते हैं तो फिर पंचायत चुनाव और संसद के शीतकालीन सत्र के स्थगन का क्या औचित्य है। सपा अध्यक्ष ने कहा कि यह भाजपा का डर है। इसलिए वह चुनाव से भाग रही है और बहानेबाजी कर रही है। आपको बता दें कि इस साल प्रदेश के ग्राम पंचायत के चुनाव होने हैं। जिसकी अभी कोई तैयारी शुरु भी नहीं हुई है, जबकि कार्यकाल खत्म होने को है।
समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भारतीय जनता पार्टी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर आरोप लगाया है कि वह जनता के अधिकारों का हनन कर रहे हैं तथा अपने मन से चुनाव का आयोजन।
नेहा शाह