रैली के दौरान प्रियंका गांधी ने कहा- सिर्फ ट्वीट पर बोलते हैं पीएम नरेंद्र मोदी

Update: 2021-03-21 14:45 GMT


पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के प्रचार के लिए सभी पार्टी अपने दिग्गज नेताओं को रणभूमि में उतार रही है। दाएं तरफ भाजपा का मोर्चा नरेंद्र मोदी ने संभाला है वहीं दूसरी तरफ अब प्रचार व रैली करने के लिए कांग्रेस के महासचिव प्रियंका गांधी सामने आई है। जहां एक तरफ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस पर टूलकिट कहकर तंज कसा । वहीं दूसरी तरफ आज प्रियंका गांधी ने नरेंद्र मोदी पर जमकर हमला बोला।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री सिर्फ ट्वीट करके बोलते हैं असम के बाढ़ पीड़ितों के लिए कुछ नहीं कह सकते। प्रियंका गांधी ने अपने पूरे संबोधन में भाजपा पर जमकर हमला बोला वह उनके कामों को गिनाते हुए देश को बर्बाद करने वाली पार्टी करार  दिया।

आपको बता दें राहुल गांधी के बाद प्रियंका गांधी असम में रैली   कर रही है उन्होंने आज जोरहाट में रैलियों को संबोधित करते हुए कहा कि मैं कल प्रधानमंत्री द्वारा किए गए संबोधन को सुन रही थी मुझे लगा था कि वह असम के विकास के बारे में कुछ बोलेंगे। या भारतीय जनता पार्टी असम में कैसे कार्य करेगी इसके चर्चा करेंगे। पर मैं यह सुनकर हैरान हो गई कि प्रधानमंत्री आश्रम में की गई रैली में एक 22 वर्षीय लड़की दिशा रावि के ट्वीट की चर्चा कर रहे थे।

उन्होंने अपने संबोधन में असम की जनता से कहा कि प्रधानमंत्री ने कांग्रेस पर असम की चाय की खेती को विनाश करने का आरोप लगाया है। उन्होंने आगे कहा कि प्रधानमंत्री अपने भाषण के दौरान इस बात से दुखी थे कि कांग्रेस ने गलती से दो फोटो डिलीट कर दी। उन्होंने प्रधानमंत्री से प्रश्न करते हुए कहा कि सीएए के दौरान 5 लड़कों की मौत पर वह क्यों नहीं दुखी हुए? या फिर असम में बाढ़ के समय वह कहां थे?

नेहा शाह

Similar News