पुडुचेरी विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा के बाद कांग्रेस ने जारी किया घोषणापत्र।
भारत में वर्ष 2021 में करीब पांच राज्यों में चुनाव होने हैं जिनमें से 1 केंद्र शासित प्रदेश पांडिचेरी भी है। आपको बता दें कि पांडुचेरी में विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने भी रविवार को अपना घोषणा पत्र जारी कर दिया है। इससे दो दिन पहले भाजपा ने यहां पर अपना घोषणा पत्र जारी कर लोगों से वादे किए थे।
आपको बता दें घोषणा पत्र जारी करने के समय केंद्र शासित प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री नारायणसामी समेत अन्य कई नेता मौजूद रहे। इसी के साथ आपको बता दें कि पांडुचेरी विधानसभा चुनाव के लिए कुल 30 सीटों पर मतदान होगा। जिसका नतीजा 2 मई को सामने आ जाएगा।इसी के साथ 26 मार्च को भारतीय जनता पार्टी ने अपना संकल्प पत्र जारी किया था जिसमें लोगों से तरह-तरह के वादे भी किए।
भारतीय जनता पार्टी ने लोगों से वादा किया कि अगर उनकी सरकार सत्ता में आई तो युवाओं को दो लाख नई नौकरियां दी जाएंगी इसी के साथ मछुआरे को हर साल ₹6000 की वित्तीय सहायता भी दी जाएगी। साथ ही साथ लड़कियों के लिए एक नई सौगात देते हुए घोषणा पत्र में लिखा गया कि उच्च शिक्षा लेने वाली लड़कियों को मुफ्त स्कूटी मिलेगी।
पांडिचेरी के लिए भारतीय जनता पार्टी के संकल्प पत्र को शुक्रवार वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम और गिरिराज सिंह द्वारा जारी किया गया। इसी के साथ अपने संबोधन में निर्मला सीतारमण ने कहा कि भाजपा का संकल्प पत्र न्याय की बात करता है। और हम इस पत्र को जनता के सुझाव के लिए तैयार करते हैं। इसी के साथ उन्होंने विपक्ष पर प्रहार करते हुए कहा कि हम एसी कमरों में बैठकर संकल्प पत्र तैयार नहीं करते। भूमि पर जाकर लोगों से परिचित होना ही भाजपा का असली काम है।
नेहा शाह