बीजेपी लेगी युवाओं का सहारा ,खोलेगी छत्तीसगढ़ सरकार का पोल

Update: 2021-08-13 04:02 GMT



बीजेपी अपने युवा मोर्चे के साथ मिलकर जबरदस्त चुनाव प्रचार का काम करने वाली है। मोर्चा के बेलतरा शहर मंडल की बैठक में पदाधिकारियों ने कहा कि आगामी विधानसभा में कांग्रेस सरकार को उखाड़ फेंकना है। युवा मोर्चा सरकार की विफलताओं को उजागर करने हर मोर्चे पर तैयार है। इसके लिए मंडल से लेकर बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी दी जा रही है।

बता दें आपको की चिंगराजपारा स्थित आशा अभियान भवन में आयोजित इस बैठक की शुस्र्आत भारत माता, पं. श्यामा प्रसाद मुखर्जी व पं. दीनदयाल उपाध्याय पर माल्यार्पण के साथ हुई। इस दौरान युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष निखिल केशरवानी ने मोर्चा के आगामी कार्यक्रमों की जानकारी देते हुए विस्तार से चर्चा की। उन्होंने बताया कि प्रदेश के नेतृत्व के सभी दिशा-निर्देशों पर मंडल से लेकर बूथ स्तर पर कार्यक्रम आयोजित करना है।

गौरतलब है कि आने वाले 2023 विधानसभा को लक्ष्य में रखकर रणनीति बनाई जा रही है। इसमें युवाओं की टीम को बेहतर काम करना है। भाजपा युवा मोर्चा के बेलतरा शहर मंडल अध्यक्ष ऋ षभ चतुर्वेदी ने कहा कि संगठन द्वारा प्रत्येक कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिए काम किया जा रहा है। युवा पदाधिकारी व कार्यकर्ता बूथ स्तर पर काम कर रहे हैं। इसी कड़ी में कार्यकर्ता अब सरकार की नाकामियों को उजागर करने का काम करेंगे।

 बीजेपी ने इस समय अपने युवा शक्ति को बड़ी जिम्मेदारी दी है रजनीश सिंह ने कहा की 2023 के विधानसभा चुनाव में भाजपा की सत्ता में वापसी में युवाओं की सबसे बड़ी जिम्मेदारी रहेगी। युवा मोर्चा के प्रत्येक पदाधिकारी व कार्यकर्ता इसके लिए तैयारी में जुट जाएं और एकजुटता के साथ सरकार द्वारा किए गए झूठे वादों को जनता तक पहुंचाएं। उन्होंने युवा मोर्चा की बूथ स्तर पर बेहतर टीम बनाकर संगठन को मजबूत करने की अपील की।

नेहा शाह

Similar News