मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के पिता नंद कुमार बघेल के ब्राह्मणों पर टिप्पणी करने पर केस दर्ज़
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के पिता नंद कुमार बघेल पर रायपुर के डीडी नगर थाने में आईपीसी की धारा 505 और 153ए के तहत मुकदमा दर्ज हुआ। बता दें कि एफआईआर ब्राह्मण समाज की तरफ से दर्ज कराया गया। जिस बयान को लेकर नंद कुमार बघेल पर मुकदमा दर्ज हुआ है।
बता दें कि 30 अगस्त को छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के पिता नंद कुमार बघेल लखनऊ में थे। निजी कार्यक्रम में अतिथि के तौर पर आए नंद कुमार बघेल शिक्षक भर्ती में गलत आरक्षण प्रक्रिया अपनाने पर धरना दे रहे युवाओं के बीच पहुंचे और उनका समर्थन किया और विवादित बयानों को लेकर सुर्खियों में आ गए।
उन्होंने कहा की हमारा मकसद है कि जिसका वोट उसका राज, वोट हमारा राज तुम्हारा नहीं चलेगा, इस आंदोलन को हम करेंगे और ब्राह्मणों को गंगा से वोल्गा भेजेंगे, वो परदेसी हैं, विदेशी हैं, जिस तरह से अंग्रेज लोग आए और चले गए, वैसे यह ब्राह्मण या तो सुधर जाएं या फिर गंगा से वोल्गा जाने के लिए तैयार हो।
इतना ही भी उन्होंने लगातार बोलते हुए कहा की ब्राह्मणों से इसलिए नाराजगी है, क्योंकि ब्राह्मण विदेशी हैं और हमको अछूत मानते हैं, हमारे सारे अधिकार वो छीन रहे हैं और इसलिए उनसे लड़ाई जरूरी है। हर समाज से हम प्रस्ताव करके ब्राह्मणों का बॉयकाट करने के लिए गांव में घुसने दिया जाए, सरपंचों को कहेंगे कि ब्राह्मणवाद का विरोध करें।
वहीं दूसरी तरफ रायपुर में एफआईआर दर्ज होने के बाद मामला बढ़ा तो लखनऊ में भी तमाम हिंदूवादी संगठन के लोग व ब्राह्मणवादी नेता नंद कुमार बघेल के इस बयान पर नाराज हैं।फिलहाल इस मामले के लिए रायपुर पुलिस ने एक डिप्टी एसपी रैंक के अधिकारी की अगुवाई में जांच टीम गठित कर दी है।
नेहा शाह