पूर्वांचल के बाहुबली नेता और विधायक मुख्तार अंसारी की मुश्किलें और बढ़ती नजर आ रही है। उत्तर प्रदेश पुलिस ने बीते सवा साल में पूर्वांचल के बाहुबली विधायक व बांदा जेल में बंद माफिया मुख्तार अंसारी गैंग की करीब दो अरब रुपये से अधिक की संपत्ति जब्त की जाएगी।
आपको बता दें कि अब आजमगढ़ पुलिस ने उनकी पत्नी के नाम से खरीदी गई लखनऊ विधानसभा मार्ग स्थित करोड़ों की जमीन, आजमगढ़ और अन्य संपत्तियों की जब्ती की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस दौरान पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ ने लखनऊ के डीएम को पत्र भेजकर सर्किल रेट का पता लगाते हुए रिपोर्ट मांगी है।
जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है की आजमगढ़ में तरवां थाने में दर्ज गैंगस्टर एक्ट के तहत मुख्तार अंसारी की संपत्ति जब्त की जाएगी। इतना ही नही उनकी संपत्ति का आंकलन शुरू कर दिया गया है। मुख्तार अंसारी के अलावा पुलिस बाहुबली विधायक मुख्तार के गिरोह के अन्य साथियों की संपत्ति का भी विवरण जुटा रही है।
गौरतलब है कि मई 2021 तक माफिया मुख्तार अंसारी गिरोह के 244 सदस्यों की वाराणसी, आजमगढ़, मऊ और अन्य जिलों में करीब दो अरब रुपये की चल-अचल संपत्ति के जब्तीकरण व ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की गई है। इस गिरोह के सदस्यों के विरुद्ध 102 मुकदमे दर्ज कर 158 आरोपियों की गिरफ्तारी की गई है।
नेहा शाह