उत्तराखंड के हेमकुंड साहिब गुरुद्वारा में भारी बर्फबारी

Update: 2022-06-20 04:55 GMT



उत्तराखंड के हेमकुंड साहिब गुरुद्वारा में भारी बर्फबारी हुई है।तीर्थयात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए हेमकुंड की ओर जाने वालों को मौसम साफ होने तक घांघरिया और गोविंदघाट पर रोक दिया गया है | 

हेमकुंट साहिब चमोली जिला, उत्तराखंड, भारत में स्थित सिखों का एक प्रसिद्ध तीर्थ स्थान है। यह हिमालय में 4632 मीटर  की ऊँचाई पर एक बर्फ़ीली झील के किनारे सात पहाड़ों के बीच स्थित है।

यहाँ तक पहुंचने के लिए केवल पैदल चढ़ाई के द्वारा ही पहुँचा जा सकता है।इस स्थान का उल्लेख गुरु गोबिंद सिंह द्वारा रचित दसम ग्रंथ में आता है। इस कारण यह उन लोगों के लिए विशेष महत्व रखता है जो दसम ग्रंथ में विश्वास रखते हैं।

Similar News