उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले से एक युवक पर इंजेक्शन देकर अपनी गर्भवती पत्नी को एचआईवी संक्रमित करने का आरोप लगा है। आरोप है कि तलाक के लिए एक नर्सिंग होम में यह साजिश रची गई।
पति व ससुरालियों गर्भवती पत्नी को इंजेक्शन देकर एचआईवी संक्रमित करके मायके में छोड़ आये। इस सिलसिले में पीड़ित युवती के पिता की तहरीर पर लोधा थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है, जिसमें रामघाट रोड के एक नर्सिंग होम में यह साजिश रचे जाने और ससुराल पक्ष के रिश्तेदार नर्सिंग होम संचालक परिजन भी आरोपी बनाए गए हैं।
फिलहाल पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर प्रथम बयान के आधार पर इसे मीडिएशन के लिए भेज दिया है।