अपना दल (एस) की मासिक बैठक सम्पन्न

Update: 2021-11-15 12:47 GMT

विधान सभा मटेरा की मासिक बैठक रिसिया पार्टी कार्यालय पर आहूत की गई। उक्त बैठक विधानसभा अध्यक्ष राम मोहन वर्मा की अध्यक्षता में संपन्न हुई। जिसमें मुख्य अतिथि ओम प्रकाश पटेल प्रदेश सचिव बौद्धिक मंच उत्तर प्रदेश एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में योगेश वर्मा जिला अध्यक्ष युवा मंच अपना (दल एस) बहराइच रहे। बैठक में बूथ सेक्टर के गठन एवं आगामी माह में बहन अनुप्रिया पटेल जी के बहराइच आगमन के विषय मे चर्चा हुई। बैठक में मुख्य रूप से अर्जुन प्रसाद वर्मा विधनसभा माह सचिव,राकेश गुप्ता,बड़ेलाल वर्मा,मुंशी लाल गुप्ता,चौधरी अमर सिंह,बच्चा राम प्रजापति,बच्छराज वर्मा सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।

Tags:    

Similar News