मनरेगा में मृतक की हो रही हाजिरी

Update: 2021-10-25 15:53 GMT

कोरोना संकट काल में केंद्र और राज्य की सरकारें जब मनरेगा योजना को ग्रामीणों और प्रवासी मजदूरों के लिए वरदान बता रही हैं। वही ब्लॉक नवाबगंज के ग्राम पंचायत शंकरपुर में मनरेगा योजना में मुर्दे को भी मजदूरी दिए जाने 14 दिन की मजदूरी 2346 राशि भुगतान किए जाने हेतु खाते में भेजे जाने का अजीबोगरीब मामला सामने आया है। ग्राम पंचायत शंकरपुर के यूपी 4600 20 83 007 /51 11931/8/ 2021,13/9/ 2021 तक 2346 महेंद्र प्रताप पुत्र कामता प्रसाद निवासी कन्हैयालाल पुरवा को सचिव और रोजगार सहायक की तिकड़ी ने वो कर दिखाया जिस काम को करने के लिए आम इंसान सौ बार सोच विचार करे।


मनरेगा योजना में आम इंसान और प्रवासी मजदूरों से काम लेना तो आपने सुना होगा, लेकिन जब बात मुर्दे से काम लिए जाने की हो वह भी एक व दो दिन नहीं बल्कि पूरे 14 दिन इतना ही नहीं काम के एवज में 2346 रूपये का भुगतान हेतु भेजे गए है। जबकि इनकी मृत्यु 23 नम्बर 2018 में हो चुकी है। इस सम्बंध में जब सहायक विकास अधिकारी नवाबगंज से बात की गई तो उन्होंने बताया कि यह प्रकरण मनरेगा से सम्बंधित है इसके सम्बन्ध में हमारे पास कोई डाटा मौजूद नही है।

Tags:    

Similar News