चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर कस्टम अधिकारियो ने पकड़ा 21 लाख 66 हजार का सोना
राजधानी लखनऊ के चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर शारजाह से लखनऊ पहुंची फ्लाइट संख्या 6E 1424 से उतरे एक यात्री के पास से 424. 200 ग्राम सोना बरामद किया है । यात्री उक्त सोने को मलाशय में छुपाकर लाया था । कस्टम विभाग के अधिकारियों की सतर्कता के चलते जांच पड़ताल में उक्त सोने का पता चला और सोना बरामद किया गया । उक्त यात्री से बरामद किए गए सोने की कीमत लगभग 21 लाख 66 हजार रुपये है कस्टम उपायुक्त अर्निका यादव ने बताया उक्त यात्री युवक को हिरासत में लेकर उससे बरामद सोने को जब्त कर आगे की कार्रवाई की जा रही है ।