गंगोत्री धाम से कलश के साथ आये रावल शिव प्रकाश से भक्तों ने लिया आशीर्वाद

Update: 2021-11-11 16:16 GMT

गंगोत्री धाम के मुख्य रावल शिव प्रकाश जी धाम के कपाट बंद होने के बाद गंगोत्री का जल कलश लेकर सड़क मार्ग से काठमांडू में भगवान पशुपतिनाथ मंदिर पर चढ़ाने के लिए हर वर्ष की परंपरा के अनुसार निकलते हैं। पूर्व कार्यकम अनुसार शिव प्रकाश जी काआज 11 नवम्बर 2021 को बरेली में सुशील मित्तल जी के गांधी नगर निवास पर पूर्व वर्ष की भांति ही कुछ देर को रुकना हुआ। बीजेपी के नगर विधायक डॉ अरुण कुमार एवम बीजेपी के हिंदू वादी नेता पूर्व पार्षद गुलशन आनंद ने शिव प्रकाश रावल जी को मेरी 'पुस्तक कलम बरेली की' भेंट की। सभी ने आरती के बाद प्रसाद ग्रहण किया। सभी भक्तजनों को आशीर्वाद देकर रावल शिव प्रकाश जी अब लखनऊ जाकर रात्रि विश्राम करेंगे। इस अवसर पर अनिल कुमार एडवोकेट, सभासद शालिनी जोहरी, आर्येन्द कुक्की, उदित सक्सेना, रजनीश सक्सेना, आदि उपस्थित रहे।

Tags:    

Similar News