सहकार भारती के राष्ट्रीय अधिवेशन की स्वागत समिति की पहली बैठक में हुआ विचार विमर्श
सहकार भारती के आगामी 17, 18, 19 दिसंबर को लखनऊ में आयोजित होने वाले राष्ट्रीय अधिवेशन की की तैयारियों को लेकर स्वागत समिति की पहली बैठक माल एवेन्यू स्थित उत्तर प्रदेश भूमि विकास बैंक के सभागार में हुई। बैठक में केंद्रीय सहकारिता राज्य मंत्री बीएल वर्मा, स्वागत समिति अध्यक्ष व सांसद संतोष गंगवार, राज्य सभा सदस्य शिवप्रताप शुक्ला, उत्तर प्रदेश सहकारिता मंत्री मुकुट बिहारी वर्मा व भारतीय रिजर्व बैंक के निदेशक सतीश मराठे ने राष्ट्रीय अधिवेशन की तैयारियों को लेकर चर्चा की। सहकार भारती के 7वें राष्ट्रीय अधिवेशन का उद्घाटन केंद्रीय सहकारिता मंत्री अमित शाह व उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करेंगे। अधिवेशन की तैयारियां जोरों पर हैं।
सहकार भारती के पदाधिकारी अधिवेशन की तैयारियों में जुट गए हैं। अधिवेशन के लिए आमंत्रण पत्र वितरित किए जा रहे हैं। जिलों में अधिवेशन की तैयारियों के लिए बैठकों का दौर शुरू हो गया है। सहकार भारती के लखनऊ में होने वाले राष्ट्रीय अधिवेशन को ऐतिहासिक बनाने में सहकारिता प्रेमी जी जान से जुट गए हैं। बैठक में सहकार भारती के राष्ट्रीय महामंत्री उदय जोशी, प्रदेश अध्यक्ष रमाशंकर जायसवाल, प्रदेश महामंत्री डॉ प्रवीण सिंह जादौन, प्रदेश संगठन प्रमुख राज दत्त पांडे राजीव कुमार सिंह विधायक, मुदीत वर्मा अध्यक्ष राष्ट्रीय आवास एवं वित्त विकास निगम, धनंजय सिंह डायरेक्टर एनसीडीसी, उपभोक्ता प्रमुख नरेंद्र उपाध्याय, पूर्व विधायक राम शिरोमणि शुक्ला, शिवेंद्र प्रताप सिंह प्रदेश सह संगठन प्रमुख, विभाग प्रमुख हीरेंद्र मिश्रा डॉ अरूण सिंह महानगर अध्यक्ष, विवेक राय संगठन प्रमुख राणा नागेश सिंह, आरके सिंह, विजय कुमार सिंह आदि उपस्थित थे।