रामगढ़ी में मेले का, आल्हा गायन कार्यक्रम का हुआ आयोजन

Update: 2021-11-02 17:20 GMT

सरोजिनी नगर विकास खंड के ग्राम सभा रामगढ़ी में मंगलवार के दिन विशाल मेला व आल्हा गायन कार्यक्रम का आयोजन ग्राम वासियों के सौजन्य से शुरू हुआ । विगत कई वर्षों से धनतेरस के दिन हनुमान मंदिर रामगढ़ी में धनतेरस के दिन मेले का आयोजन किया गया है ।


मेले का संचालन सुनील अवस्थी (गुड्डन अवस्थी) के द्वारा किया गया । कार्यक्रम में आल्हा गायक राम लखन तिवारी, ढोलक वादक बाबूलाल शुक्ला, आदि कलाकारों ने भाग लिया । देवी के रूप में बच्चों को सजा कर कई मनमोहक झांकियां भी निकाली गई जो पूरे गांव में घूमते हुए मैला आंचल नटकुर पंचायत घर पुलिया के पास बने कंस के पुतले के पास आकर कल सुबह इनके साथ संपन्न हुआ।

सुनील अवस्थी ने बताया मेले का आयोजन विगत कई वर्षों से होता चला रहा है किंतु इस वर्ष कोविड-19 के चलते कुछ सावधानियां बरती गई लेकिन मंगलवार के दिन संपन्न हुए इस कार्यक्रम में ग्राम वासियों के साथ साथ क्षेत्र के अन्य सैकड़ों लोगों ने कार्यक्रम में सम्मिलित होकर हम सब का मान बढ़ाया और प्रसाद ग्रहण किया । रामगढ़ी के बजरंगबली मंदिर में दर्शन करने के बाद हजारों ग्राम वासियों ने प्रसाद ग्रहण किया ।

Tags:    

Similar News