वाहन चोर सक्रिय घर के बाहर खड़ी मोटरसाइकिल हुई चोरी

Update: 2021-11-01 16:18 GMT

रुपईडीहा थाना क्षेत्र में वाहन चोरों के हौसले बुलंद हैं।पिछले दो तीन माह में रुपईडीहा कस्बा व आसपास के क्षेत्रों से कई मोटरसाइकिल चोरी हुईं है।ताजा मामला रुपईडीहा के साकेत नगर का है यहां घर के बाहर खड़े दो पहिया वाहन को चोर उड़ा ले गए। इसकी शिकायत वाहन मालिक साकेत नगर रुपईडीहा निवासी अशोक कुमार गुप्ता ने रुपईडीहा कोतवाली में की है। अशोक कुमार गुप्ता ने बताया कि शनिवार को मोटरसाइकिल न0 यूपी 40 ए एन 2904 घर के बाहर खड़ी की थी। थोड़ी देर बाद घर के बाहर आ कर देखा तो बाइक गायब थी।


आसपास तलाशने पर भी जब बाइक का पता नहीं चला तो थाना कोतवाली रुपईडीहा में प्रार्थना पत्र देकर अज्ञात चोर के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई।कस्बा रुपईडीहा के नागरिकों का कहना है कि नगर में पिछले कई महीनों से दो पहिया वाहन चोर सक्रिय हैं। इसके चलते आए दिन वाहन चोरी के मामले सामने आ रहे हैं।परंतु अभी तक कोई भी वाहन चोर पुलिस की गिरफ्त में नही आये है।

Similar News