बस्तर में अब नक्सलवाद अपने अंतिम चरण में है : मुख्यमंत्री श्री साय

Update: 2025-07-25 14:10 GMT



 बस्तर संभाग में कल दो करोड़ चौव्वन लाख रूपए के इनामी छियासठ माओवादियों के आत्मसमर्पण पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा है कि बस्तर में अब नक्सलवाद अपने अंतिम चरण में है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की आत्मसमर्पण और पुनर्वास नीति से प्रभावित होकर माओवादी अब हिंसा का मार्ग छोड़कर शांति और विकास की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि बीते अट्ठारह महीनों में पन्द्रह सौ से अधिक माओवादी कैडर आत्मसमर्पण कर मुख्यधारा में लौट चुके हैं।

Similar News