गौरीगंज निवासी निसार अहमद को राष्ट्रीय मुस्लिम मोर्चा का जिलाध्यक्ष बनाया गया है। इनकी जिलाध्यक्ष पद पर नियुक्ति की घोषणा बहुजन मुक्ति पार्टी की परिवर्तन यात्रा में आये बी एम पी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष प्रवेन्द्र प्रताप सिंह ने राजगढ़ गांव में स्थित अशोक स्तम्भ के पास आयोजित एक कार्यक्रम में की। बहुजन मुक्ति पार्टी की परिवर्तन यात्रा में गौरीगंज आये बहुजन मुक्ति पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष ने निसार अहमद को इस पद पर नियुक्त करने की घोषणा करने के बाद फूल माला पहना कर सम्मानित भी किया। इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने निसार अहमद की नियुक्ति पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए बधाई भी दिया। इनकी नियुक्ति पर हर्ष प्रकट करने वालों में जगप्रसाद जंगबहादुर इम्तियाज अहमद संतोष कुमार मौर्य फूलचंद्र राधेश्याम सरोज व अजय कुमार सरोज आदि शामिल हैं।