सामुदायिक शौचालय बनने के दो माह के अंदर ही फर्स धंसा

Update: 2021-10-11 17:36 GMT

ग्राम सभा रंजीतबोझा के मजरा मिहींपुरवा में बना सामुदायिक शौचालय बनने के दो माह के अंदर ही बयां कर रहा है भ्रस्टाचार की कहानी। हालात ये हैं कि अभी दो माह पूर्व शुरू हुआ सामुदायिक शौचालय की फर्श अभी से धंस गई है सीट व टाइल्स टूट गई है और चारों तरफ लगी टाइल्स पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है । टोटी में पानी नदारद है। केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी योजना के तहत गांवों को खुले से शौच मुक्त बनाने के लिए सभी ग्रामसभा के साथ ग्राम सभा रंजीतबोझा के मजरा मिहींपुरवा में सामुदायिक शौचालयों का निर्माण कराया गया था ।


ग्रामीणों ने बताया कि सामुदायिक शौचालय का इस्तेमाल करते हुए सिर्फ 2 महीने ही हुए है और फर्श व सीट धसने के साथ चारों तरफ लगी टाइल्स पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई है । ग्रामीणों की शिकायत पर पत्रकारों ने मौके का निरीक्षण किया तो सामुदायिक शौचालय में ताला लटका हुआ था । सामुदायिक शौचालय पर तैनात सफाई गर्मी महिला को बुलवाकर शौचालय का ताला खुलवाया गया तो शौचालय की सीट धंसी होने के साथ टाइल्स पूरी तरह से क्षतिग्रस्त पाई गई। आम जनता की गाढ़ी कमाई का लाखो रुपये से बना ये शौचालय भ्रस्टाचार की भेंट चढ़ गया कोई अधिकारी इस का सुध लेने वाला नही है सोने पर सुहागा ये की सिर्फ दो माह पूर्व शुरू हुआ शौचालय के देखरेख करने के लिए लगाए गए समूह को एक माह पहले ही तीन माह का वेतन निर्गत कर दिया गया।इस सम्बंध में जब ए डी ओ पंचायत नवाबगंज विनोद अवस्थी से जब बात की गई तो उन्होंने बताया कि जो तीन माह का वेतन निर्गत किया गया है वह एडवांस दिया गया है तथा जो फर्श टूटा है वह ठेकेदार से उसी पैसे में ठीक कराया जायेगा।

Tags:    

Similar News