बच्चों को शारीरिक और मानसिक विकास के लिए कराया गया योगाभ्यास

Update: 2021-10-21 15:33 GMT

राजधानी लखनऊ के सरोजिनी नगर क्षेत्र में स्थित ग्रामसभा चंद्रावल में स्थित राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय,चन्द्रावल, लखनऊ में स्थापित योग वेलनेस सेन्टर में क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ० सुनीता सिंह के निर्देशन एवं प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ० बबीता केन के मार्गदर्शन में योग प्रशिक्षिका सुमन भारती एवं योग सहायक सोनू गौतम के द्वारा 28 नवंबर से लगातार योगाभ्यास कराया जा रहा है। इसी क्रम में 21 अक्टूबर 2021 को प्राथमिक विद्यालय चंद्रावल, लखनऊ में बच्चों को मानसिक तथा शारीरिक विकास के लिए एवं अध्यापिकाओं को ताड़ासन,वृक्षासन,भुजंगासन,धनुरासन, चक्रासन, त्रिकोण आसन, शवासन आदि योगासनों व प्राणायाम का अभ्यास कराया गया l डॉ.बबीता केन द्वारा बच्चों को योग व स्वच्छता के महत्व के विषय में जानकारी देते हुए डेंगू व अन्य बीमारियों से बचने के उपाय भी बताए गए।

Tags:    

Similar News