सीएसजेएमयू में डिजिटल मूल्यांकन एक दिसंबर से, सात जिलों में बनाए गए 31 केंद्र
कानपुर। छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय (सीएसजेएमयू), कानपुर की सत्र 2026-27 की विषम सेमेस्टर परीक्षाओं की उत्तर पुस्तिकाओं का डिजिटल मूल्यांकन कार्य एक दिसंबर से शुरू होगा। विश्वविद्यालय ने मूल्यांकन कार्य को व्यवस्थित एवं समयबद्ध ढंग से संपन्न कराने के लिए सात जिलों में कुल 31 मूल्यांकन केंद्र निर्धारित किए हैं। इनमें सर्वाधिक 17 केंद्र कानपुर नगर में बनाए गए हैं। इसके अतिरिक्त कानपुर देहात, औरैया, इटावा, फर्रुखाबाद, कन्नौज और उन्नाव के महाविद्यालयों को भी मूल्यांकन केंद्र बनाया गया है।
विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक राकेश कुमार के अनुसार हिंदी एवं अंग्रेजी (स्नातक एवं परास्नातक), बी.लिब., एम.लिब. तथा एम.कॉम. पाठ्यक्रमों की उत्तर पुस्तिकाओं का डिजिटल मूल्यांकन एक दिसंबर 2026 को सुबह नौ बजे से शाम छह बजे तक किया जाएगा। संबंधित शिक्षकों को उनके पंजीकृत मोबाइल नंबर पर एसएमएस भेजने के साथ फोन करके भी मूल्यांकन की सूचना दी जाएगी।
जनपदवार मूल्यांकन केंद्रों की सूची
कानपुर नगर – 17 केंद्र
1. डीएवी कॉलेज, कानपुर।
2. एसएन सेन बालिका विद्यालय पीजी कॉलेज, कानपुर नगर।
3. महिला महाविद्यालय, किदवई नगर, कानपुर नगर।
4. अरमापुर पीजी कॉलेज, कानपुर।
5. पीएसआईटी, भौती, कानपुर नगर।
6. एपेक्स इंस्टीट्यूट ऑफ हायर एजुकेशन, कानपुर नगर।
7. कानपुर विद्या मंदिर पीजी कॉलेज, कानपुर नगर।
8. जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स, कॉमर्स एंड साइंस, कानपुर नगर।
9. राजकीय महाविद्यालय, रमसारी, घाटमपुर, कानपुर नगर।
10. ब्रह्मावर्त डिग्री कॉलेज, मंधना, कानपुर नगर।
11. ब्रह्मानंद पीजी कॉलेज, कानपुर।
12. क्राइस्ट चर्च पीजी कॉलेज, कानपुर।
13. डॉ. वीरेंद्र स्वरूप इंस्टीट्यूट ऑफ कंप्यूटर स्टडीज, साकेत नगर, कानपुर।
14. वीएसएसडी कॉलेज, कानपुर।
15. पीपीएन कॉलेज, कानपुर।
16. आचार्य नरेंद्र देव नगर निगम महाविद्यालय, कानपुर।
17. डीजी कॉलेज, कानपुर।
कानपुर देहात – 1 केंद्र
1.अकबरपुर डिग्री कॉलेज, अकबरपुर, कानपुर देहात।
औरैया – 3 केंद्र
1. तिलक महाविद्यालय, औरैया।
2. जनता महाविद्यालय, अजीतमल, औरैया।
3. बीजीएम डिग्री कॉलेज, दिबियापुर, औरैया।
इटावा – 2 केंद्र
1. केके पीजी कॉलेज, इटावा।
2. जनता कॉलेज, बकेवर, इटावा।
फर्रुखाबाद – 2 केंद्र
1. डीएन पीजी कॉलेज, फतेहगढ़, फर्रुखाबाद।
2. बद्री विशाल पीजी कॉलेज, फर्रुखाबाद।
कन्नौज – 2 केंद्र
1. पीएसएमओ कॉलेज, कन्नौज।
2. नेहरू पीजी कॉलेज, छिबरामऊ, कन्नौज।
उन्नाव – 4 केंद्र
1. कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज, उन्नाव।
2. श्री विष्णु दयाल त्रिपाठी राजकीय महाविद्यालय, सफीपुर, उन्नाव।
3. राजकीय महाविद्यालय, लोटनपुरवा, उन्नाव।
4. इंदिरा गांधी राजकीय महाविद्यालय, बांगरमऊ, उन्नाव।
शिक्षकों को मिलेगी एसएमएस से सूचना
परीक्षा नियंत्रक के अनुसार, संबंधित विषयों के शिक्षकों को उनके पंजीकृत मोबाइल नंबर पर एसएमएस के माध्यम से सूचना दी जाएगी। इसके साथ ही फोन करके भी उन्हें मूल्यांकन कार्य के लिए सूचित किया जाएगा।
विश्वविद्यालय से संबद्ध सभी अनुदानित एवं राजकीय महाविद्यालयों के शिक्षकों के लिए मूल्यांकन कार्य में प्रतिभाग करना अनिवार्य किया गया है। जिन शिक्षकों का टीचर वेरिफिकेशन विश्वविद्यालय के एफिलिएशन पोर्टल पर संबंधित महाविद्यालय के प्राचार्य अथवा प्राचार्या द्वारा किया जा चुका है, उन्हें अपने जनपदीय मूल्यांकन केंद्र पर आधार कार्ड एवं पैन कार्ड की मूल प्रति के साथ उपस्थित होना होगा।
परीक्षा नियंत्रक ने सभी संबंधित शिक्षकों से निर्धारित समय पर केंद्र पहुंचकर आवंटित मूल्यांकन कार्य पूरा करने की अपील की है। विश्वविद्यालय का प्रयास है कि डिजिटल मूल्यांकन प्रक्रिया के माध्यम से परीक्षा परिणाम तैयार करने के कार्य को पारदर्शी, व्यवस्थित और समयबद्ध बनाया जा सके।