बीबीएयू में एमबीए (एग्जीक्यूटिव) कार्यक्रम में प्रवेश के लिए पंजीकरण प्रक्रिया शुरू, अभ्यर्थी 2 दिसंबर तक कर सकेंगे ऑनलाइन आवेदन
बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय, लखनऊ में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए एमबीए (एग्जीक्यूटिव) कार्यक्रम में प्रवेश हेतु पंजीकरण प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है। विश्वविद्यालय द्वारा जारी सार्वजनिक सूचना के अनुसार, इच्छुक एवं पात्र अभ्यर्थी ऑनलाइन पंजीकरण कर सकते हैं। पंजीकरण की अंतिम तिथि 2 दिसंबर 2026 निर्धारित की गई है।
विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा जारी सूचना के अनुसार, एमबीए (एग्जीक्यूटिव) कार्यक्रम में प्रवेश के इच्छुक अभ्यर्थियों को विश्वविद्यालय के ऑनलाइन प्रवेश पोर्टल के माध्यम से आवेदन करना होगा। अभ्यर्थी https://bbaauadm.samarth.edu.in/2026/ लिंक पर जाकर पंजीकरण कर सकते हैं।
इस पाठ्यक्रम की समन्वयक डॉ. लता बाजपेई सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि पंजीकरण शुल्क सामान्य, ओबीसी एवं ईडब्ल्यूएस वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए 500 रुपये तथा एससी, एसटी एवं दिव्यांग (PwD) श्रेणी के अभ्यर्थियों के लिए 300 रुपये निर्धारित किया गया है। अभ्यर्थियों को प्रवेश प्रक्रिया से संबंधित विस्तृत जानकारी के लिए विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट www.bbau.ac.in पर उपलब्ध सूचना पुस्तिका एवं प्रवेश विवरणिका का अवलोकन करने की सलाह दी गई है।
प्रवेश प्रक्रिया से संबंधित किसी भी जानकारी अथवा सहायता के लिए अभ्यर्थी संबंधित विभाग एवं विश्वविद्यालय के टोल फ्री नंबर 18001805789 पर संपर्क कर सकते हैं।