आजमगढ़। महाराजा सुहेल देव विश्वविद्यालय, आजमगढ़ में खेल गतिविधियों को व्यवस्थित एवं प्रभावी बनाने के लिए 11 शिक्षकों को विभिन्न खेलों का प्रभारी नियुक्त किया गया है। कुलपति प्रो. संजीव कुमार के निर्देश पर जारी कार्यालय आदेश के अनुसार विश्वविद्यालय परिसर में विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं के आयोजन एवं संचालन की जिम्मेदारी संबंधित शिक्षकों को सौंपी गई है।
विश्वविद्यालय की ओर से 23 नवंबर को जारी आदेश में डॉ. सौरभ सिंह को क्रिकेट एवं बास्केटबॉल (पुरुष), प्रशांत पांडेय को क्रिकेट, सुश्री शांभवी तिवारी को खो-खो (महिला), डॉ. अनुराग कुमार सिंह को वॉलीबॉल तथा डॉ. एम. आसिफ सुलेमान को टेबल टेनिस का प्रभारी बनाया गया है।