गोली मारो और भारत पाकिस्तान जैसे बयान से नुकसान हो सकता है:अमित शाह

Update: 2020-02-14 04:32 GMT

नई दिल्ली चुनाव में हार जाने के बाद भारतीय जनता पार्टी में लगातार बातचीत चल रही है कि क्या कारण हो सकते हैं जिससे की नई दिल्ली चुनाव इतने बुरी तरीके से पार्टी हार गई है।

चुनाव के बारे में बोलते हुए पार्टी के पूर्व अध्यक्ष और गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि हो सकता है कि गोली मारो और भारत-पाकिस्तान के बीच में जैसे बयान से नुकसान हुआ हो क्योंकि यह ध्रुवीकरण में फायदा पहुंचाता है।

हालांकि दिल्ली चुनाव के बाद भारतीय जनता पार्टी के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी ने अपना इस्तीफा पेश कर दिया है पर पार्टी ने उन्हें अभी बने रहने के लिए कहा है।

अरविंद केजरीवाल के जीत जाने के बाद पार्टी को यह सोचना होगा कि किस तरह से पार्टी अरविंद केजरीवाल के सामने एक ऐसा चेहरा खड़ा करे जो उसी तरह से विश्वसनीय और उसके खिलाफ मजबूती से चुनाव लड़ सके।

Similar News