हाथरस दुष्कर्म पीड़िता की दिल्ली के अस्पताल में मौत, जीभ काटकर तोड़ दी थी गर्दन.....

Update: 2020-09-29 12:46 GMT



उत्तरप्रदेश के हाथरस में सामूहिक दुष्कर्म की शिकार चंदपा क्षेत्र की 19 वर्षीय युवती ने दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में उपचार के दौरान मंगलवार सुबह करीब 6:00 बजे दम तोड़ दिया। उसके साथ चार युवकों ने हैवानियत की हद पार करते हुए दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया था, दुष्कर्म के बाद उसकी रीढ़ की हड्डी तोड़ डाली थी और उसकी जीभ काट डाली थी। युवकों ने उसे मरा हुआ समझकर छोड़कर भाग निकले थे। लेकिन वह बच गई थी और आज वह जिंदगी की जंग हार गई। इसकी जानकारी मिलते ही हाथरस में पुलिस प्रशासन और सतर्क हो गया है।

14 सितंबर को पीड़िता के गर्दन में पड़े दुपट्टे से एक खेत में उसे खींचा गया, जब वह पशुओं का चारा लेने गई थी, जिससे उसकी रीढ़ की हड्डी में चोट लग गई। जब उसका गला घोंटने की कोशिश की गई तो उसने अपनी जीभ को दांतों से जोर से काटा जिससे जीभ पर गहरा जख्म हो गया। अलीगढ़ अस्पताल में न्यूरोसर्जरी के प्रमुख फखरुल होदा ने संवाददाताओं से कहा कि उसकी रीढ़ को ठीक करने के लिए सर्जरी केवल उसकी स्थिति में सुधार के बाद ही की जा सकती थी। रीढ़ की हड्डी को नुकसान स्थायी रूप से दिखाई दिया।

पुलिस के मुताबिक चारों आरोपियों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म और हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया गया है। अधिकारियों ने कहा कि मुकदमा त्वरित अदालत में चलाया जाएगा। पीड़िता को घटना के दूसरे दिन अलीगढ़ के जेएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था, वहां उसकी हालत नाजुक थी और उसे वेंटिलेटर पर रखा गया था।

अराधना मौर्या

Similar News