विधानसभा के सामने एक महिला ने किया आत्मदाह का प्रयास, धर्म बदल किया था निकाह.....

Update: 2020-10-13 17:59 GMT


लखनऊ में विधानसभा के सामने एक महिला ने आत्मदाह का प्रयास किया है महिला ने अपने ऊपर ज्वलन शील पदार्थ डाल कर आग लगाई है, जिसके उनका शरीर काफी जल गया है। ये घटना हजरतगंज थानाक्षेत्र की है। बताया जा रहा है कि महिला की हालत गंभीर है और सिविल अस्पताल में पुलिस ने उन्हें भर्ती कराया है। जानकारी के मुताबिक 35 वर्षीय महिला का आरोप है कि महाराजगंज के रहने वाले अखिलेश तिवारी से उसकी शादी हुई थी जिसके बाद तलाक हो गया। इसके बाद महिला ने धर्म परिवर्तन कर आसिफ नाम के युवक से शादी कर ली। शादी के बाद आसिफ सऊदी अरब चला गया।

उल्लेखनीय है कि विधानसभा भवन के सामने इस तरह का ये पहला मामला नहीं है। इससे पहले एक मां-बेटी ने भी इसी तरह से खुद को जला लिया था। जिसके बाद उनकी मौत हो गई थी। ये मां-बेटी अमेठी की रहने वाली थी। पड़ोसी से नाली को लेकर इनका विवाद हुआ था। मामला थाने तक भी पहुंचा था। तब मीडियाकर्मियों ने महिला की जान बचाने की कोशिश की थी लेकिन वे सफल नहीं रहे थे बाद में उसकी मौत हो गयी थी। तब पुलिस की कार्यशैली पर सभी बहुत गुस्सा आया था।

अराधना मौर्या

Similar News