महिला की गोली मारकर हत्या , पति घायल

Update: 2024-02-16 09:16 GMT

बिहार में गया जिले के भदवर थाना क्षेत्र में अपराधियों ने एक महिला की गोली मारकर हत्या कर दी तथा पति को घायल कर दिया। वरीय पुलिस अधीक्षक आशीष भारती ने शुक्रवार को यहां बताया कि गुरूवार की देर रात करीब 10 की संख्या में अपराधियों ने सेवता गांव निवासी सुरेंद्र यादव के घर में गोलीबारी की।

इस घटना में सुरेन्द्र यादव की पत्नी कुलम देवी की मौके पर ही मौत हो गयी, जबकि सुरेंद्र यादव गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को इलाज के लिए शहर के अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

भारती ने बताया कि शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है।घटना का कारण प्रथम दृष्टया भूमि विवाद बताया जा रहा है।मामले की छानबीन की जा रही है।जल्द ही घटना में शामिल अपराधियों की गिरफ्तारी कर ली जायेगी।

Similar News