लखनऊ विश्वविद्यालय मनाएगा भारतीय सांस्कृतिक उत्सव

Update: 2021-06-17 15:34 GMT

लखनऊ विश्वविद्यालय की सांस्कृतिक और खेलकूद कमिटी एक सर्व भारतीय सांस्कृतिक उत्सव मनाने जा रही है जिसका पंजीकरण 15 जून 2021 से शुरू हो चुका है। महोत्सव में कविता पाठ फोटोग्राफी नृत्य गायन क्विज विभिन्न ऑनलाइन गेम पोस्टर बनाना मंडला आर्ट करना और मीम बनाना ऐसी विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की जा रही हैं। सभी प्रतिभागियों को भागीदारी के लिए ई सर्टिफिकेट प्रदान किया जाएगा और विजेताओं को प्रमाण पत्र के साथ साथ कैश प्राइज भी दिया जाएगा। इन विभिन्न प्रतियोगिताओं में पंजीकरण आवश्यक है और पंजीकरण की संपूर्ण जानकारी विश्वविद्यालय की वेबसाइट www.lkouniv.ac.in पर उपलब्ध है। पंजीकरण संबंधी जानकारी आप विश्वविद्यालय के ट्विटर अकाउंट पर भी प्राप्त कर सकते हैं। पंजीकरण की आखिरी तिथि 5 जुलाई 2021 है।

अराधना मौर्या

Tags:    

Similar News