प्रो. विजय, प्रो. अभिमन्यु, प्रो.संत कुमार, प्रो. बृजेश एवं प्रो. देवेंद्र वरिष्ठ प्राध्यापक प्रो. कलीम , प्रो.खालिद, प्रो. अमरजीत, प्रो. प्रहलाद राम, प्राचार्य प्रो. जय सिंह, प्रो. निशा एवं राज्य सरकार द्वारा नामित अलीगढ़ के उद्योगपति डॉ. अंकित गुप्ता को प्राध्यापकों ने दी बधाई,

आजमगढ़। महाराजा सुहेलदेव विश्वविद्यालय आजमगढ़ के कुलपति प्रोफेसर संजीव कुमार ने विश्वविद्यालय के वरिष्ठ प्राचार्यगण क्रमशः प्रो. विजय राय ,प्रो. अभिमन्यु यादव, प्रो. संत कुमार यादव के साथ-साथ वरिष्ठ प्राध्यापक प्रो. बृजेश एवं प्रो. देवेंद्र कुमार, प्रो. कलीम, प्रो. खालिद, प्रो. अमरजीत, प्रो. प्रहलाद राम, प्रो. जय सिंह, प्रो. निशा यादव एवं राज्य सरकार द्वारा नामित अलीगढ़ के उद्योगपति डॉ.अंकित गुप्ता को विश्वविद्यालय कार्य परिषद का सदस्य नामित किया। विश्वविद्यालय एवं संबद्ध महाविद्यालयों के प्राध्यापकगण कार्य परिषद के नामित सभी सदस्यों को समेकित रूप से बधाई दी।

विश्व विद्यालय के मीडिया प्रभारी ने बताया कि कुलपति प्रोफेसर संजीव कुमार जी ने उत्तर प्रदेश राज्य विश्वविद्यालय अधिनियम 1973 की धारा 20 के उपखंडों में विहित अधिकारों का प्रयोग करते हुए बरदह पीजी कॉलेज के प्राचार्य प्रोफेसर विजय कुमार राय, कूबा पीजी कॉलेज के प्राचार्य प्रोफेसर अभिमन्यु यादव एवं तेरही पीजी कॉलेज के प्राचार्य प्रोफेसर संत कुमार यादव को तथा वरिष्ठता के क्रम में कला संकाय के संकायाध्यक्ष प्रोफेसर देवेंद्र कुमार सिंह तथा कृषि संकाय के संकायाध्यक्ष प्रोफेसर बृजेश प्रजापति को सदस्य के रूप में नामित किया है। कुलपति जी ने सभी को बधाई देते हुए विश्वविद्यालय की प्रगति में यथोचित योगदान देने की अपेक्षा की है।

उन्होंने कहा कि सभी कार्य परिषद के सदस्य योग्य और अनुभवी हैं उनके अनुभव का लाभ निश्चय ही विश्वविद्यालय को प्राप्त होगा। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय की प्रगति में प्राध्यापकगण एवं समाज का बुद्धिजीवी तबका अपना सुझाव किसी भी समय दे सकता है। हम विश्वविद्यालय को गति प्रदान करने के लिए प्रत्येक जिम्मेदार व्यक्ति के सकारात्मक सुझाव आमंत्रित करते हैं।

विश्वविद्यालय एवं संबद्ध महाविद्यालयों के प्राध्यापकगण गैर शैक्षणिक कर्मचारी एवं दोनों जनपद का शिक्षक समाज कार्य परिषद के नामित सदस्यों को बधाई दी है।