बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय के विधि विभाग द्वारा दिनांक 25 नवंबर को संविधान दिवस के उपलक्ष्य में ‘संवैधानिक संकल्प एवं मूल्य: विकसित भारत @2047 की परिकल्पना का आधार’ विषय पर द्विदिवसीय कार्यक्रम का आयोजन होगा। यह कार्यक्रम विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. राज कुमार मित्तल के निर्देशानुसार आयोजित किया जायेगा। कार्यक्रम की समन्वयक के तौर पर विधि विभाग की विभागाध्यक्ष प्रो. सुदर्शन वर्मा एवं सह-समन्वयक प्रो. अनीस अहमद रहेंगे। कार्यक्रम के सफल संचालन में प्रो. प्रदीप कुमार, डॉ. मुजीबुर्रहमान एवं डॉ. खुशनुमा बानो का महत्वपूर्ण सहयोग रहेगा। इस दौरान  प्रश्नोत्तरी, पोस्टर मेकिंग एवं स्लोगन राइटिंग भी आयोजित की जायेंगी।

           इसके अतिरिक्त संविधान दिवस से पूर्व विधि विभाग द्वारा विश्वविद्यालय के विभिन्न विभागों एवं विद्यापीठों में सप्ताहव्यापी संविधान जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के अंतर्गत विधि विभाग की टीम ने विश्वविद्यालय के शिक्षा विभाग, विश्वविद्यालय इंजीनियरिंग एवं प्रौद्योगिकी संस्थान (यूआईईटी), कृषि विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विद्यापीठ, गृह विज्ञान विद्यापीठ, प्रबंधन एवं वाणिज्य विद्यापीठ एवं पृथ्वी एवं पर्यावरण विज्ञान विद्यापीठ में संविधान जागरूकता सत्र का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य तौर पर प्रो. राजशरण शाही, प्रो. धीरेंद्र पांडेय, प्रो. एम. एल. मीणा, प्रो. नीतू सिंह, प्रो. शालिनी अग्रवाल, प्रो. तरुणा और प्रो. वेंकटेश दत्ता मौजूद रहे।

          यह सप्ताहव्यापी कार्यक्रम विश्वविद्यालय के विभिन्न विभागों के बीच शैक्षणिक सहभागिता को बढ़ावा देने तथा गैर-विधि विभागों के विद्यार्थियों तक संवैधानिक ज्ञान पहुँचाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल रहा।