योगी आदित्यनाथ के शासन काल में आम जनता के साथ दुर्व्यवहार महंगा पड़ेगा और इसकी गूंज सुनाई भी देने लगी | देवरिया में महिला के सामने अभद्र हरकत करने वाले इंस्पेक्टर भीष्मपाल यादव को हवालात में डाल दिया गया है |

https://twitter.com/shalabhmani/status/1278622179039391744

खुद मुख्यमंत्री के इलेक्ट्रॉनिक मीडिया सलाहकार शलभमणि त्रिपाठी ने ट्विट कर जानकारी दी |वैसे तो घटना अपने आप में बहुत ही दुखद थी जहाँ पोलिस से मदद मांगने गयी महिला के सामने अभद्रता की गयी जिससे उसका पोलिस की व्यवस्था से विश्वास उठ गया था |

जनता भी विडियो के वायरल होने पर कठोर कार्यवाही चाहती थी | आप सोचिये की अगर रक्षक ही भक्षक बन जायेंगे तो मासूम जनता का क्या होगा | पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर की गयी कड़ी कारवाई पोलिस महकमे में गलत काम में लिप्त लोगो के लिए एक सन्देश है कि सुधर जाओ नहीं तो सुधार दिया जाएगा |