झांसी। बुंदेलखंड विश्वविद्यालय, झांसी में सेवा फर्स्ट इनोवेशन चैलेंज2026* (SEVA FIRST Innovation Challenge 2026) का आयोजन 7 अक्टूबर 2026 को गांधी सभागार में किया जाएगा। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत आयोजित इस छात्र-केंद्रित कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को कृत्रिम बुद्धिमत्ता आधारित अर्थव्यवस्था में उपलब्ध नए अवसरों की पहचान करने, नवाचारी एवं सतत स्टार्टअप विचार विकसित करने तथा उद्यमिता की दिशा में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करना है।

कार्यक्रम का विषय *फ्रॉम ऑपर्च्युनिटीज तो फ्यूचर रेडी स्टार्टप्स: डेवलपिंग सस्टेनेबल स्टार्टअप आइडियाज़ इन द एज ऑफ ए आई (From Opportunities to Future-Ready Startups: Developing Sustainable Startup Ideas in the Age of AI) रखा गया है। इसके माध्यम से विद्यार्थियों को बदलते तकनीकी परिदृश्य, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, नवाचार, सतत विकास और भविष्य की उद्यमिता से जुड़े अवसरों से परिचित कराया जाएगा।

कार्यक्रम का आयोजन बुंदेलखंड विश्वविद्यालय के आंतरिक गुणवत्ता आश्वासन प्रकोष्ठ (IQAC) द्वारा किया जा रहा है। आयोजन में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, स्वास्थ्य एवं कल्याण, सतत पर्यावरणीय पहल तथा प्रभावी साझेदारी जैसे आयामों को भी प्रमुखता दी जाएगी।

विश्वविद्यालय प्रशासन ने विद्यार्थियों से आह्वान किया है कि वे अपनी रचनात्मक सोच और समस्याओं के व्यावहारिक समाधान से जुड़े विचारों के साथ इस चैलेंज में सहभागिता करें और ‘सेवा से समर्पण, समुदाय के विकास’ की भावना को नवाचार एवं उद्यमिता से जोड़ें।