National - Page 426
केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक अचानक बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में भर्ती.....
केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक को पोस्ट कोविड दिक्कतों की वजह से आज एम्स में भर्ती कराया गया है. इसकी जानकारी एम्स के अधिकारी ने दी है. वह कोरोना संक्रमण से पूरी तरह उबरने के बाद से कुछ स्वास्थ्य दिक्कतों का सामना कर रहे थे. एम्स के अधिकारियों ने समाचार एजेंसी एएनआई को ये जानकारी दी है....
देश में संक्रमण के मामले घटकर बीते 24 घंटों में 1.27 लाख हुए, वहीं 2795 ने गवाई जान.....
देश में कोरोना संक्रमण के मामलों की रफ्तार अब थमती हुई दिखाई दे रही है। गौरतलब है कि बीते 24 घंटों में कोरोना संक्रमण के 1 लाख 27 हजार 510 मामले सामने आए हैं। वहीं इस अवधि में 2795 मरीजों की मौत भी हुई है। देश में फिलहाल संक्रमित हुए लोगों की कुल संख्या 2 करोड़ 81 लाख 75 हजार 044 हो गई है। वहीं,...
फिर बढ़ी पेट्रोल-डीजल की कीमत, कई शहरों में 100 रुपए पार हुआ दाम.....
कोरोना काल में बेकाबू होती महंगाई ने आम आदमी की कमर तोड़ कर रख दी है। ऐसे लगता है मोदी सरकार पेट्रोल-डीजल से होने वाली कमाई पर ही निर्भर हो चुकी है। बेकाबू महंगाई के बीच पेट्रोल और डीजल के दाम पूरी तरह से अनियंत्रित होते दिख रहे हैं। सरकारी तेल कंपनियों ने सोमवार को पेट्रोल-डीजल के दामों में 42वीं...
केंद्र सरकार के 7 वर्ष पूर्ण होने पर शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने बड़ी संख्या में रक्तदान किया
लखनऊ 28 मई 2021, प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व की केंद्र सरकार के 7 वर्ष पूर्ण होने पर विभिन्न सेवा कार्यों की श्रंखला में आज शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने बड़ी संख्या में रक्तदान किया। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्री स्वतंत्र देव सिंह एवं प्रदेश...
मन की बात कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया फ्रंटलाइन वर्कर्स को सैल्यूट.....
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हमेशा की तरह रविवार यानी आज फिर मासिक कार्यक्रम मन की बात के जरिए देश को संबोधित किया। मन की बात कार्यक्रम के जरिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फ्रंटलाइन वर्कर्स, डॉक्टर और नर्सों को सैल्यूट करते हुए कहा कि महामारी के दूसरे लहर के दौरान कितने ही फ्रंटलाइन वर्कर सैंपल...
भगोड़े हीरा कारोबारी मेहुल चोकसी को लाने के लिए भारत ने डोमिनिका भेजा जेट......
भारत के भगोड़े हीरा कारोबारी मेहुल चोकसी को वापस लाने के लिए एक भारतीय जेट डोमिनिका पहुंच गया है. डोमिनिका से बुधवार को पकड़े गए चोकसी पर अवैध रूप से द्वीप राष्ट्र में प्रवेश करने का आरोप लगाया गया है. एंटीगुआ न्यूज रूम के अनुसार, चोकसी पर डोमिनिका में अवैध प्रवेश का आरोप लगाया गया है. एंटीगा के...
कोरोना से भारत को अरसे बाद मिला सुकून, देश में कोरोना के 1.65 लाख नए केस.....
देश में कोरोनावायरस संक्रमण का असर कम हुआ है. बीते कुछ दिनों से लगातार नए केस में कमी दर्ज की जा रही है. रिकवरी रेट पहले से बेहतर हुआ है. वहीं, एक्टिव केस में कमी आई है. देश में बीते 24 घंटे में कोरोनावायरस के 1 लाख 65 हजार 144 मामले दर्ज की गए हैं. पिछले 5 दिनों से राष्ट्रीय पॉजिटिविटी रेट भी 10...
पुलवामा हमले में शहीद मेजर विभूति शंकर ढौंडियाल की पत्नी निकिता कौल भारतीय सेना में शामिल, लेफ्टिनेंट जनरल ने उनके कंधे पर लगाए स्टार....
दो साल पहले 14 फरवरी 2019 दोपहर करीब 3 बजे जम्मू-कश्मीर में एक ऐसा आतंकवादी हमला हुआ जिससे पूरा देश दहल उठा। पुलवामा में जैश-ए-मोहम्मद के एक आतंकवादी ने सेंट्रल रिजर्व पुलिस फोर्स जवानों के काफिले में चल रही एक बस में विस्फोटक से भरी कार टकरा दी। इस आत्मघाती हमले में 40 जवान शहीद हुए। आपको बता...
24 घंटों में 1.86 लाख नए केस, 44 दिनों बाद संक्रमण के सबसे कम मामले.....
केंद्र सरकार ने कहा कि देश में कोरोना वायरस संक्रमण की दूसरी लहर का असर कम हो रहा है. आज 44 दिनों बाद देश में सबसे कम 1.86 लाख नए केस सामने आए. नीति आयोग के सदस्य वीके पॉल ने गुरुवार को यह भी कहा कि आने वाले दिनों में पाबंदियों में अधिक ढील देने के बावजूद मामलों में कमी जारी रहेगी. साथ ही उन्होंने...
सुशील कुमार का खास साथी रोहित करोर गिरफ्तार, सुशील कुमार समेत 8 लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है पुलिस....
छत्रसाल स्टेडियम में हुई 23 वर्षीय सागर राणा की हत्या मामले में दिल्ली पुलिस ने रोहित करोर को गिरफ्तार किया है. इस मामले में मुख्य आरोपी ओलंपिक पदक विजेता अंतर्राष्ट्रीय पहलवान सुशील कुमार समेत अब तक 8 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है. पुलिस ने सुशील कुमार के खिलाफ हत्या, अपहरण और आपराधिक षड्यंत्र...
केंद्र सरकार कि नई गाइडलाइंस पर ट्विटर ने तोड़ी चुप्पी प्रवक्ता ने दिया बयान कहा- अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता को खतरा......
सोशल मीडिया पर हो रहे टकराव के बीच ट्विटर ने आज नए डिजिटल नियमों पर अपनी चुप्पी तोड़ते हुए अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के लिए खतरे और पुलिस द्वारा धमकी की रणनीति पर चिंता व्यक्त की। आपको बता दें कि ट्विटर को सोशल मीडिया की सबसे दिग्गज कंपनी माना जाता है। ट्विटर कंपनी ने कहा कि वह लागू कानून का...
लाल किला हिंसा में चार्जशीट दायर, कब्जा कर प्रदर्शन स्थल बनाने की थी साजिश.....
दिल्ली पुलिस ने हाल ही में लाल किले पर हुई हिंसा के संबंध में चार्जशीट दाखिल की है. दिल्ली पुलिस की चार्जशीट के मुताबिक, 26 जनवरी को लाल किले पर भीड़ ने न केवल ऐतिहासिक स्मारक पर कब्जा करने और निशान साहिब और 'किसान' झंडा फहराने की कोशिश की, बल्कि वो इसे नए कृषि कानूनों के खिलाफ आंदोलन के लिए नया...














