अपरिहार्यकारणों से 23.08.2021 को लखनऊ विश्वविद्यालय की होने वाली पी०एच०डी० प्रवेश परीक्षा की तिथि में बदलाव किया गया है। 23.08.2021 को होने वाली पी०एच०डी. प्रवेश परीक्षा अब दिनांक 29.08.2021 को पूर्वनिर्धारित व्यवस्था के अनुसार सम्पन्न कराई जाएगी । प्रवेश पत्र में उल्लिखित परीक्षा केंद्र, समय पर दिनांक 29.08.2021 को यह परीक्षा लखनऊ विश्वविद्यालय में सम्पन्न होगी ।